मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटकोना में की कई बड़ी घोषणाएं

Update: 2022-06-29 09:55 GMT

रायपुर। कोरिया जिले के कटकोना ग्राम में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे ही एक बहुउपयोगी और बहुउद्देश्यीय गोठान का लोकार्पण किया। यहां 14 महिला समूहों के 140 सदस्यों द्वारा आय जनित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

सीएम की घोषणाएं - 

1. कटकोना मुख्य मार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से करी छापर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा।

2. कटकोना धान उपार्जन केंद्र में नये खाद गोदाम का निर्माण किया जायेगा।

3. खड़गवॉ में नये स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जायेगी।

4. छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

5. ग्राम पंचायत कौड़ीमार से पैनारी मार्ग पर पुल का निर्माण किया जायेगा।

6. चिरमिरी में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

7. ग्राम पंचायत फुनगा से बेलबहरा मार्ग में पुल का निर्माण किया जायेगा।

8. चिरमिरी में नवीन इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

Tags:    

Similar News