मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्यार-दुलार के साथ नन्हीं आराध्या को दिया जन्मदिन का उपहार

Update: 2022-09-19 07:54 GMT

बालोद। मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार के साथ नन्हीं आराध्या को जन्मदिन का उपहार दिया। अपने जन्मदिन पर तैयार होकर आराध्या मुख्यमंत्री से मिलने कुकुरदेव मन्दिर पहुंची। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बिटिया आराध्या चंदेल का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने बर्थडे गर्ल नन्ही आराध्या को खूब दुलारा और जन्मदिन पर उसे गिफ्ट भी दिया। मुख्यमंत्री ने आराध्या को खूब आशीर्वाद देते हुए, अच्छे से मन लगा कर पढाई करने की सीख दी।

भेंट-मुलाकात में वैभव ने मुख्यमंत्री से कहा- कका जय जोहार। आप पहिली पाटन के कका रहेंव, अब पूरा प्रदेश के कका हो गेव। मुख्यमंत्री ने कहा कि उहाँ के मन बर तो मैं भैया हंव। तुम्ही मन मोला कका बनाए। वैभव ने कहा कि न्याय योजना के किश्त ले बिहाव करहुं । मुख्यमंत्री ने कहा, तब गणेश बर भी लड़की खोज देबे। 

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाट बाजार क्लिनिक के लाभ के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को मोबाइल वैन आती है। बढ़िया इलाज हो रहा है। दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध हो रही है। अब सामान्य उपचार के लिए अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होती। मोहल्ले में ही निर्धारित दिवस को मोबाइल वैन पहुंच जाती है।

Tags:    

Similar News