बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी भी सक्रिय हो गई है। आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ पर है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेता चुनावी शंखनाद करने अब छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा तय हुआ है। आज यानि 2 जुलाई को दोनों बिलासपुर आ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी यहां दोनों दिग्गजों की मौजूदगी में बड़ा मेगा शो करने जा रही है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि आप पार्टी का फोकस बिलासपुर संभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर है, जहां पूरी मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी लड़ने जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के मॉडल के साथ लोगों के बीच जाएगी और उनका समर्थन हासिल करेगी।