Raipur. रायपुर। ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका, योग शक्ति की साक्षात् मूर्ति, परम 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मात्र 13 वर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़कर अपना सम्पूर्ण जीवन योग, तपस्या और सेवा में समर्पित करने वाली दादी मां का जीवन करोड़ों लोगों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत रहा है। दिवंगत पुण्यात्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह दादी मां को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



Tags: