परदेशिया अनिल अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़िया थनवार साहू से 30 लाख की धोखाधड़ी

छग

Update: 2025-10-03 14:48 GMT
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना करेगी धरना प्रदर्शन
इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने को दी सूचना
अनिल अग्रवाल के समता कालोनी स्थित बंगले का होगा घेराव

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक विवादित वित्तीय धोखाधड़ी मामले को लेकर सामाजिक और राजनीतिक संगठन सक्रिय हो गया है। दादा ठाकुर रामगुलाम, जो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के गैर-राजनीतिक संगठन रायपुर के संरक्षक हैं, ने अपने संगठन के सदस्य थनवार साहू के पिता किस लाल साहू द्वारा
प्रस्तुत
शिकायत का हवाला देते हुए बड़ा आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि रायपुर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा 30 लाख रुपये की राशि हड़पने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक रायपुर और संबंधित थाना को अवगत कराया था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कोई न्याय या सुरक्षा नहीं मिली।




इसके विरोध में संगठन ने 05 अक्टूबर 2025 को अनिल कुमार अग्रवाल के कार्यालय और निवास पर सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। अगर इस प्रदर्शन के दौरान न्याय नहीं मिला, तो संगठन का आह्वान है कि वह भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में रैली व चौक-चौराहों पर
प्रदर्शन
करेगा। संगठन ने अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी की जानकारी साझा करते हुए पूरे राज्य के लोगों से न्याय की मांग में समर्थन करने का आग्रह किया है। इस घटना ने वित्तीय सुरक्षा और नागरिकों के अधिकारों की चिंता को बढ़ा दिया है। प्रशासनिक व्यवस्था को इस मामले में सतर्क रहकर कानून और शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।

आज छग क्रांति सेना ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया, थाने में आरोपी पैसा वापस करने तैयार हुआ, लिखित में समझौता कराया गया, इस दौरान थाना प्रभारी मौजूद रहे



Tags:    

Similar News

null