छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के तोरवा थाने में आज उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक नग्न व्यक्ति थाने में पहुंचा और अजीब हरकतें करने लगा। उसकी तमात उत्पाती गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं।

जानकारी मिली है कि नग्न व्यक्ति ने उन महिलाओं से भी दुर्व्यहार किया है, जिन महिलाओं ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसकी शिकायत थाने में की गई। वह व्यक्ति थाने भी पहुंचा तो उसी हालत में पहुंचा और वैसा ही हरकत करने लगा। बहरहाल, पुलिस उस व्यक्ति के बारे में पता लगा रही है।

Tags: