छत्तीसगढ़: महिला जज की हो रही तारीफ, पेश की मानवता

छग

Update: 2022-03-14 11:32 GMT

कोरिया। कोरिया जिले में गरीब दिव्यांग महिला को न्याय दिलाने के लिए उसके पास खुद महिला जज पहुंची। आप को बता दे कि गुंडडू बाई अपने प्रकरणों को निपटाने के लिये ऑटो के सहारे शनल लोक अदालत में पहुंची। लेकिन न्याय के लिये विकलांगता आड़े आ रही थी, फिर भी पीड़िता ने हौसला रखते हुए ऑटो से न्यायालय पहुंची।

ये बात जानकर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एकता अग्रवाल से रहा नहीं गया और आत्मविभोर हो न्यायालय के सभी त्वरित कार्य को विराम लगते हुए। एक नई पहल करते हुए दिव्यांग महिला की मदद करने के लिए जज महिला को न्याय दिलाने खुद उसके पास पहुंची।


Tags:    

Similar News