छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस चौकी के चेरा में गांव के दबंगों ने पंडो जनजाति के 6-7 लोगों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सरकारी बांध से मछली पकड़ी थी। गांव के बीच में पंचायत लगाकर ग्रामीणों से मारपीट का वीडियो सामने आने पर मामले का खुलासा हुआ। सरक्षित पंडो जनजाति के लोगों के साथ मारपीट विचलित करने वाली हैं। पंडो लोगों ने 19 जून 2021 को सरकारी बांध से मछली पकड़ कर खाई थी।

Tags: