छत्तीसगढ़: वाहन ने बच्ची को कुचला, हुई मौत, गुस्से में लोगों ने किया हंगामा

बताया जा रहा है कि बच्ची आज सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी.

Update: 2021-02-10 02:53 GMT

बिलासपुर:- मस्तूरी इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से भड़के लोगों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार हादसा लावर मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची आज सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को अपनी चपेट ले लिया। वाहन के पहिए के नीचे आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित किया।

Tags:    

Similar News