DEMO PIC 

छत्तीसगढ़। कम्प्यूटर के सीपीयू में करेंट आने के चलते एक युवक करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी । घटना जशपुर जिले के तपकरा थाने क्षेत्र लावाकेरा गाँव की है। मृतक युवक लावाकेरा उपसरपंच पंक्जनी सिंह का पति जयप्रकाश सिंह है।

जानकारी के मुताबिक मृतक जयप्रकाश पंचायत सम्बंधित कुछ काम करने अपने कमरे में गया जैसे ही उसने कम्प्यूटर चालू किया सीपीयू में अचानक करेंट आ गया और वह करेंट की चपेट में आ गया । उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग कमरे में आये तब तक वह बेहोश हो चुका था। आनन फानन में घर के लोग उसे ईलाज के लिए उड़ीसा के सूंदरगढ़ ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गाँव मे शोक का माहौल है।

Tags: