कोरबा। पिकअप वाहन में गांजा की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गांजा भरकर लाया जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी कोतवली लखन पटेल तथा चौकी प्रभारी रामपुर मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर ढेंगुरनाला के पास घेराबंदी की गई। पिकअप वाहन क्रमांक CG12AS 0367 को रोका गया। सघनता से जांच करने पर वाहन में सब्जी की बोरियों के नीचे 2 क्विंटल 70 किलो मादक पदार्थ गांजा,कीमती 2704000 रूपए बरामद की। आरोपी आशीष जाटवर उम्र 19 वर्ष साकिन हरदीडीह थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा और योगेश चन्द्रा उम्र 19 वर्ष साकिन जैजैपुर थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा को गिरफ्तार किया।


Tags: