छत्तीसगढ़: सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत, जमीन पर सोई थी मृतका

घर में पसरा मातम

Update: 2021-08-27 09:38 GMT

जशपुर/पत्थलगांव। सिविल अस्पताल में सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला नजदीकी ग्राम बन्धनपुर बागबहार का है। यहां के निवासी महिला बासो तिर्की पति दुलार रोजाना की तरह घर में जमीन पर गद्दा लगाकर सोई थी, देर रात उसे किसी जीव द्वारा काटने का एहसास हुआ। जब उसने उठकर देखा तो कमरे में एक करैत सांप घूम रहा था। घरवालों को आवाज देकर उठाई, इसके बाद सभी ने मिलकर सांप को डंडे से मार दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए तत्काल वैन से पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मामला पत्थलगांव के नजदीकी ग्राम अलोला का है, जहां की निवासी महिला संतोषी मालाकार पति अनिल मालाकार रोजाना की तरह सुबह 4 बजे सो कर उठी तो उसने अपने कमरे में सांप को घूमते पाया। सांप को देखने के बाद उसे अपने सीने में दर्द महसूस होना शुरू हो गया। घरवालों को सूचना देने पर उसके शरीर में सांप के काटने का निशान देख तत्काल उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामले में पत्थलगाव क्षेत्र में पाए जाने वाले जहरीले सांप करैत की मौजूदगी पाई गई है।

Tags:    

Similar News