छत्तीसगढ़: दो लड़कियों की पेड़ पर लटकते हुई मिली लाश...पुलिस मौके पर

Update: 2020-10-06 05:25 GMT
DEMO PIC 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पेंड्रा। विश्वम्भरटोला में दो लड़कियों ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकते हुए मिला। मामले की सूचना के बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गौरेला के सधवानी से दोनों लड़कियां घर से भाग निकली थी। वहीं आज दोनों की लाश फांसी के फंदे पर मिली। 1 नाबालिग और दूसरी लड़की बालिग बताया जा रहा है।

शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की विवेचना कर रही है।


Tags:    

Similar News

-->