छत्तीसगढ़। अंबागढ़ चौकी। छेड़छाड़ के मामले में दो आरक्षक सहित एक ग्रामीण के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मानपुर पुलिस डिवीजन के मदनवाडा थाना क्षेत्र में आदिवासी बालाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। नक्सलियों के खिलाफ सूचना संकलन करने निकले डीआरजी के 2 जवानों पर मासूमों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। वहीं दोनों आरक्षकों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों के घेराव के बाद मानपुर थाने में जीरो में कायमी कर मदनवाड़ा थाने को मामला प्रेषित किया गया।

Tags: