जांजगीर-चापा। रायगढ़ से ट्रक में सरिया भर कर बिलासपुर के लिए निकली थी, रात होने पर ट्रक ड्रायव्हर ने ट्रक को किनारे खड़े कर अपने बाराद्वार स्थित घर आराम करने चला गया। सुबह जब उठा तो ट्रक गायब था। प्रार्थी ड्रायव्हर ने अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले की पुलिस ने 15 घंटे के अंदर ट्रक और चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: