छत्तीसगढ़: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटी...5 लोगों की हालत गंभीर, कई घायल

सड़क हादसा

Update: 2021-01-02 14:33 GMT

demo pic 

छत्तीसगढ़। बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक परिवार ट्रैक्टर में सवार होकर पाटेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहा था और बीच रास्ते में ही पलट गया। बताया जा रहा है इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र रायगढ़ घाट के पास का है, जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हदसे में एक ही परिवार के 40 लोग घायल हुए हैं। ट्रैक्टर में 21 महिला, 5 पुरूष और 14 बच्चे सवार थे। ट्रैक्टर पलटने से कुछ लोगों की हालत गंभीर हो गई है।

सभी को इलाज के लिए डौंडीलोहारा स्वास्थ केंद्र लाया गया है। वहीं 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रिफर किया गया है। सभी लोग ग्राम राहुद के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।


Tags:    

Similar News

-->