छत्तीसगढ़। कबीरधाम जिले के राजदीप नगर निवासी शिवकुमार साहू पांडातराई में एसआई हैं। वे अपनी बेटी सुषमा साहू के ससुराल विद्यानगर आए हुए थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी सुमन और बेटा संजीव भी साथ थे। एसआइ अपनी बेटी के घर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान सुषमा का जेठ पवन वहां आ गया। उसने शिवकुमार से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। समझाइश देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। बेटी के घर में हुए विवाद के बाद एसआई ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags: