छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, पुल के नीचे गिरी एक्टिवा

BREAKING

Update: 2021-06-29 12:19 GMT

कोरबा। दोपहिया वाहन अनिय़ंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। वाहन से गिर कर महिला चालक की मौत होगी। घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम नगर डेंगुरनाला की है। दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 12 एए 5641 में सवार महिला अनियन्त्रित होकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो एक्टिवा की रफ्तार तेज थी। इसके कारण अनियंत्रित होकर पुल के नीचे आ गिरी। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का नाम संध्या शर्मा बताया जा रहा है। वो रजगामार हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं।

Tags:    

Similar News

-->