DEMO PIC
जशपुर:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सांप के काटने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लोडम पुलिस चौकी के प्रभारी ईश्वर वार्ले के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब शनिवार रात को रामाराम भगत और उनके परिवार के सदस्य अपने घर में सोए हुए थे।रामाराम को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें तत्काल एक स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।