demo pic  

सरायपाली: इलाके के एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को पटवारी के घर पर दबिश देकर उनकी करतूतों का खुलासा किया है। दरअसल पटवारी तहसील कार्यालय का फर्जी सील बनाकर किसान किताब में फर्जीवाड़ा कर रहा था। एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम ने पटवारी के घर से फर्जी सील भी बरामद किया है। मामले में पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार SDM कूणाल दुदावत को स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि इलाके का पटवारी तहसील कार्यालय का फर्जी सील बनाकर किसान किताब में फर्जीवाड़ा कर रहा है। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम ने पटवारी के घर पर दबिश देकर फर्जी सील बरामद किया है।



Tags: