छत्तीसगढ़: अन्य सेवाओं में लगी पाबंदी हटाई गई, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

breaking

Update: 2021-06-14 14:31 GMT
छत्तीसगढ़: अन्य सेवाओं में लगी पाबंदी हटाई गई, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश
  • whatsapp icon

सूरजपुर। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। अब सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोलने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर गौरव सिंह ने नया निर्देश जारी किया है। जिला प्रशासन ने जिम, सैलून को खोलने की अनुमति देने का आदेश जारी किया है। वहीं कुछ अन्य सेवाओं में लगी पाबंदी को हटा लिया गया है। इससे ​पहले आदेश में कई सेवाओं को रोक लगाई थी। वहीं दुकानें को पहले सीमित अवधि तक ही खोलने का आदेश था। इसे बढ़ाकर अब रात 8 बजे तक किया गया। इस संबंध में कलेक्टर गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है।

Tags:    

Similar News