छत्तीसगढ़: पंडित ने अपने ही यजमानों पर कर दिया हमला, 4 लोगों को चापड़ से मारा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-01-25 16:29 GMT

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक पंडित ने अपने ही यजमानों पर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक परिवार के लिए 4 लोगों को चापड़ (बड़े आकार के चाकू) से मारा। इससे चारों लहुलुहान हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है।

दादर के रहने वाले विष्णु साहू ने पंडित दिनू प्रसाद शर्मा(38) को घर में पूजा कराने के लिए बुलाया था। पता चला कि विष्णू ने पंडित को घर में दोषमुक्त कराने के लिए पूजा करने बुलाया था। दोपहर के वक्त पूजा चल रही थी। सभी लोग बैठे हुए थे। इतने में दीनू ने वहीं पर रखा चापड़ उठाया और विष्णु पर हमला कर दिया। इससे वह वहीं गिर पड़ा।
घटना के बाद आस-पास के लोग और परिजनों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मगर तब तक दीनू शर्म भाग चुका था। वहीं विष्णु की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही जितेश, निर्मला और सुमन का भी इलाज किया गया। विष्णु की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस को अब तक ये नहीं बताया है कि उसने हमला क्यों किया था। पंडित से पूछताछ जारी है।
Tags:    

Similar News