छत्तीसगढ़: निर्माणधीन मकान का काम बंद करने पर आग बबूला हुआ मालिक...ठेकेदार को बेरहमी से पीटा, फिर...

Update: 2020-10-03 09:24 GMT

demo pic 

बिलासपुर। ठेकेदार को मकान बनाने के लिए दिए गए ठेके का काम बंद करने पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मकान मालिक पर जुर्म दर्ज कर लिया है। नेहरू नगर अटल आवास निवासी विद्यासागर नवरंग राजमिस्त्री हैं। उन्होंने दीनदयाल कालोनी में एपी भारद्वाज के मकान को बनाने का ठेका लिया है। शहर में एक सप्ताह के लॉक डाउन के दौरान उनका काम बंद था। वहीं, मकान मालिक ने पूर्व किए काम का मेहनताना भी नहीं दिया था। इसके कारण उन्होंने काम बंद कर दिया था। गुरुवार की सुबह 10 बजे ठेकेदार ने अपने साथ काम करने वाले लोगों को निर्माणाधीन मकान के पास बुलाया था। इसी समय मकान मालिक अपने बेटे राहुल के साथ मौके पर पहुंचा। मकान मालिक ने ठेकेदार को काम शुरू करने के लिए कहा। इस पर ठेकेदार ने शुक्रवार से काम चालू करने की बात कहीं। इससे नाराज मकान मालिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बेटे के साथ मिलकर ठेकेदार की पिटाई की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की। मामले पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Similar News