छत्तीसगढ़/राजिम। गोठान की जगह से अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। भड़के ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद हड़बड़ाए एसडीएम वापस कार्यालय के भीतर पहुंच गए। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए CSP सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाइश दी है।

बता दें कि गोठान की जगह से अतिक्रमण को हटाने को लेकर ग्रामीण पिछले तीन माह से SDM कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। बार-बार आश्वास देने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो रही थी। वहीं आज भड़के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।


Tags: