छत्तीसगढ़: शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड

ब्रेकिंग

Update: 2021-10-16 13:27 GMT

कोरबा। दशहरा की रात एक नवविवाहिता ने जिंदगी समाप्त कर ली। मौके पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। खबरों के अनुसार पति के शराब पीने और अनावश्यक विवाद करने से वह परेशान थी। घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी यहां से भाग निकला। पुलिस ने आज पंचनामा के साथ शव को फंदे से उतारने की कार्यवाही की। मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर में यह घटना पिछली रात को हुई। यहां के ईडब्ल्यूएस-125 में व्याख्याता जी.पी.साहू परिवार के साथ निवासरत है। उन्होंने एक हिस्से को किराये पर दे रखा है। यहां पर तीन महीने से सुधीर सिंह और उसकी पत्नी पूजा सिंह रह रहे थे। छह माह पहले ही ये दोनों विवाह बंधन में बंधे थे।

Tags:    

Similar News