छत्तीसगढ़: शक में पड़ोसी बना हत्यारा, टंगिया से हमला कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

गिरफ्तार

Update: 2021-08-16 16:06 GMT

जगदलपुर। जादू-टोने के शक में परपा थाना के राजुर इलाके में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अधेड़ व्यक्ति की हत्या पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने की है। आरोपी पड़ोसी पर जादू-टोना करने का शक करता था। इसी वजह से उसने टंगिया और चाकू के वॉर से उसकी जान ले ली। परपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि मंहगी बघेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसके पति ताजीराम बघेल शौच के लिए गया था। इस बीच उसके जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आई जब वह उसके पास पहुँची तो सुदरू सूचरू बघेल वहाँ से भाग रहा था। पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी सुदरू बघेल मृतक ताजीराम बघेल पर जादू टोने करने का शक करता था। इसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने टंगिया और चाकू से हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Tags:    

Similar News

-->