छत्तीसगढ़। सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सुकमा जिले के कोंटा के पास एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी. मिली  जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जेसीबी में आग लगाने के बाद तीन मजदरों की जमकर पिटाई की. इसके बाद एक ट्रैक्टर भी अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि निजी खेत के कार्य में ट्रैक्टर और जेसीबी लगा था. घटना की पुष्टि कोंटा एसडीओपी ने की है.  

Tags: