फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़: सुकमा: नक्सलियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। बंद से पहले नक्सलियों ने सुकमा में जमकर उत्पात मचाया है। दोरनापाल के पास हाइवे जाम कर दिया। देर रात नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया। इसके अलावा सड़क की रेलिंग को भी तोड़कर सड़क पर डाल दिया। नक्सलियों की इस हरकत से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दे कि दो दिन पहले नक्सलियों ने बैनर पोस्टर जारी कर भारत बंद की अपील की। वहीं बंद से पहले नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इधर नक्सलियों की इस हरकत को देखते हुए सुरक्षाबल इलाके में अलर्ट हो गए हैं।

Tags: