कांग्रेस के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे बताया बड़ी उपलब्धि

Update: 2022-02-09 10:47 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना यूपी में भी लागू होगी, अगर पार्टी की सरकार बनी तो. इसके साथ ही 2500 में धान की खरीदी, किसानो का कर्ज़ा माफ, बिजली बिलकुल आधा भी शामिल है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब से कुछ देर पहले ये ट्वीट किया. देखिये उन्होंने क्या लिखा है.... मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र #यूपी_का_उन्नति_विधान में "छत्तीसगढ़ मॉडल" का जिक्र हुआ है और पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी #गोधन_न्याय_योजना लागू करने का संकल्प लिया है।



Tags:    

Similar News