छत्तीसगढ़: नाबालिग लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर कर ली आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पढ़े पूरी खबर
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक नाबालिग लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर के ही एक कमरे में मिला है। बताया गया कि घटना के वक्त उसके घरवाले कहीं बाहर गए हुए थे। फिर जब वापस लौटे तो उन्हें उसकी लाश मिली। फिलहाल लड़की ने किस कारण से ये कदम उठाया है। इस बात का पता नहीं चल सका है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के सिलतरा इलाके की रहने वाली रंजीता पार्थी रामपुर के खपराभट्टा इलाके में अपने बुआ के यहां रहती थी। वो पिछले 3 सालों से यहीं रह रही थी। 5वीं तक पढ़ाई के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वो घर पर ही रहा करती थी।
सोमवार को रंजीता की बुआ संगीता और घर के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। रंजीता शाम को डॉक्टर के पास उपचार के लिए गई हुई थी। बताया गया कि जब वो रात को घर लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी दरवाजा किसी ने नहीं खोला। इस पर उसने खिड़की से झांका तो रंजीता के शव लटकने की परछाई नजर आई। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। तब आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।
लोगों ने अंदर जाकर देखा तो रंजीता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। अब मंगलवार को लड़की का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि उसने आत्महत्या क्यों की है। मामले में जांच जारी है।