छत्तीसगढ़: अब तक 12 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने अति-आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की दी अनुमति

देखें सूची

Update: 2021-05-15 14:17 GMT

छत्तीसगढ़। कोंडागांव जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने आदेश जारी किया है। इसके पहले राजधानी रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, बलोदाबाजार, कांकेर, धमतरी, मुंगेली, राजनांदगांव, अंबिकापुर समेत लगभग 12 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। सभी व्यवसाय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। ई- कामर्स को छूट दी गई है। दूध वितरण सुबह 6 से शाम 6.30 बजे तक किया जा सकेगा।


Tags:    

Similar News