बलौदाबाजार। उत्तर प्रदेश में फंदे से छत्तीसगढ़ के ईंट-भट्ठा मजदूर का शव लटका मिला। जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के भाटापारा तहसील के चिचपोल गांव निवासी 45 वर्षीय भोलाराम पुत्र ध्रुव राम का शव बुधवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर स्थित ईंट-भट्ठे में भोलाराम काम करते थे। सुबह जब लोग वहां से निकले तो शव देख पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उनके स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है, सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर