छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के मस्तूरी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक बच्चे के अपरहण होने की खबर है. मामले की शिकायत बच्चे के पिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है. पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पूरे इलाके में जवानों की तैनाती कर दी है. बच्चे की तलाश जोर शोर से जारी है.

दरअसल, पीयूष नायक पिता पुनीत नायक 9 वर्ष सुबह अपने घर के पास खेल रहा था. 10 बजे तक बालक घर नहीं पहुंचा तो परिजन अपने स्तर में आस-पास पतासाजी करने जुट गए लेकिन कही पता नहीं चला. परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं. परिजन प्राथमिक सूचना पचपेड़ी थाना में दिए है, जिसकी विवेचना की जा रही है. वहीं घटना की जानकारी पचपेड़ी थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारी को दी. इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव तत्काल पचपेड़ी थाना पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

Tags: