छत्तीसगढ़: युवक का अपहरण, पुलिस को देख भाग निकले किडनैपर्स

पढ़े पूरी खबर

Update: 2021-10-30 18:30 GMT

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन किडनैपर्स ने मिलकर एक युवक का अपहरण कर लिया। किडनैपर्स उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। फिर उसका हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया था। राहत की बात यह रही की समय रहती पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद युवक को छुड़ा लिया गया। मगर तीनों बदमाश भागने में कामयाब रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। किडनैपर्स ने युवक को ढाई हजार रुपए के चक्कर में बंधक बनाया था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पचरीघाट में रहने वाला देवेश देवांगन रोजी मजदूरी कर जीवन गुजारा करता है। शुक्रवार की रात उसके परिचय की तीन युवक पचरीघाट उसके घर के पास पहुंचे थे। तीनों उसे घुमाने के बहाने घर से ले गए। तीनों देवेश को फजलबाड़ा के सूनसान जगह पर ले गए और उसके हाथ-पैर को बांध दिया और उसे बंधक बना लिया। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को देखा वह भाग निकले। मगर देवेश वहीं बैठे रह गया।
इस पर पुलिस उसकी पास पहुंची तो देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं। पुलिस ने देवेश से पूछताछ की तो पता चला कि बदमाशों ने मिलकर उसका अपहरण किया था। इस पर पुलिस युवक को थाने लेकर आ गई। उसका बयान दर्ज कर पुलिस अपहरणकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
देवेश ने ढाई हजार ऊधार लिए थे
कोतवाली TI शीतल सिदार को पूछताछ में देवेश ने बताया कि कुछ माह पहले उसने फजलबाड़ा में रहने वाले सीबू, सैफू और एक अन्य से ढाई हजार रुपए उधार लिया था। युवक उससे उधारी की रकम मांग रहे थे। लेकिन, वह रकम नहीं दे पा रहा था। तभी युवकों ने उसे अपहरण कर बंधक बनाने की योजना बनाई। शुक्रवार की रात मौका पाकर उन्होंने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। तभी पुलिस वहां पहुंच गई।
नशेड़ी युवक समझकर पहुंची थी पुलिस
दरअसल, पुलिस रात में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी युवक फजलबाड़ के पास संदिग्ध रूप से बैठे थे। उस दौरान लड़ाई झगड़ा हो रहा था। पुलिस को लगा कि नशेड़ी युवक लड़ रहे हैं। इस बीच पुलिस वाहन को देखकर अपहरणकर्ता युवक देवेश को छोड़कर भाग निकले। पुलिस देवेश को देखकर नहीं भागने की चेतावनी देने लगी। लेकिन, पुलिस पास पहुंची तब उसका हाथ पैर बंधे देखकर पुलिस भी चौंक गई। तब पुलिस को अपहरण का माजरा समझ में आया।
दो घंटे तक गांधी चौक में बिठाया
देवेश ने पुलिस को बताया कि तीनों अपहरणकर्ता युवक उसे जबरन गांधी चौक भी ले गए थे। वहां पर उसे दो तीन घंटे तक उसे बिठाए रखा। इसके बाद ही उसे फजलबाड़ा में सूनसान जगह पर ले जाकर उसे बंधक बनाया गया था।
Tags:    

Similar News