राइस पावरहाउस बनकर उभरा छत्तीसगढ़, MP बृजमोहन अग्रवाल ने दी अहम जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस पावरहाउस बनकर उभर रहा है, MP बृजमोहन अग्रवाल ने अहम जानकारी दी और बताया कि FCI के आधुनिकीकरण से छत्तीसगढ़ 'राइस पावरहाउस' बनकर उभरा है। पिछले 5 वर्षों में धान खरीदी में 102% की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, जो ₹13,419 Cr से बढ़कर ₹27,009 Cr हो गई है।
IIT दिल्ली के साथ 'रूट ऑप्टिमाइजेशन' और बेहतर भंडारण व्यवस्था से हम किसान समृद्धि और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रदेश के गोदामों में मानकों के आधार पर गुणवत्ता को सुनिश्चित करेंगे एवं उत्तर भारत की तर्ज पर अनाज का भण्डारण करने हेतु ग्रेन सायलोस की दिशा में आगे बढ़ेंगे।