छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि, कलेक्टर ने जारी किये आदेश
Demo Pic
जशपुर। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जशपुर कलेक्टर ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। कलेक्टर महादेव कावरे ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। अब 18 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर दिया है।