छत्तीसगढ़/दुर्ग। सड़क हादसे में भाई बहन सहित दो लोगों की मौत हो गयी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना पाटन थाना के मोतीपुर रोड की है। मृतक युवक का नाम अरविंद ठाकुर है, जो अपनी बहन कुंती ठाकुर को उसके ससुराल जामगांव से लेकर अपने गांव झीठ अमलेश्वर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरविंद ठाकुर और उसकी बहन कुंती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  वहीं आरोपी हाइवा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: