जनसरोकार को समर्पित 'सुशासन तिहार 2025' मनाएगी छत्तीसगढ़ सरकार: अरुण साव
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जनता की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 'सुशासन तिहार 2025' मनाने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "जनता की समस्याओं को दूर करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। 'सुशासन तिहार 2025' इसी सोच का हिस्सा है, जिससे जनता को प्रभावी और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।"
उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के तहत सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनशिकायतों का त्वरित निपटारा करें और पारदर्शिता के साथ शासन प्रणाली को मजबूत करें। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को राहत देने वाले निर्णयों का असर जमीनी स्तर तक पहुंचे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार जनसरोकार के लिए काम कर रही है। जनता की शिकायतों को दूर करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है और इसीलिए हमारी सरकार ने 'सुशासन तिहार 2025' मनाने का फैसला किया है...'सुशासन तिहार 2025' का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रदान करना है..."