छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा क्षेत्र के कोलियारी स्कूल में 3 विद्यार्थी और एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इसके पहले 3 स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

बता बता दें कि कल प्रदेश में 856 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 266 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। 

Tags: