छत्तीसगढ़: बहू के साथ गैंगरेप, ससुराल वाले गिरफ्तार

छग न्यूज़

Update: 2021-12-25 11:29 GMT

कवर्धा। जिले से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामाल सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी की मुताबिक, मिली जानकारी के मुताबिक. जिले में ही रहने वाले एक परिवार ने अपनी ही बहू को 2 साल से बंधक बनाकर रखा था। और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करते थे। महिला को दहेज व पैसे के लिए उसके साथ ऐसे करते थे।

पीड़िता ने इस बात से परेशान होकर कुंडा थाना में मामला दर्ज करते हुए ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान पर कुंडा थाना पुलिस ने पति, ससुर, नाना ससुर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़िता ने बताया की मुझे करीब 9 महीने से बंधक बनाकर रखा है और मेरे साथ जबरजस्ती करते है। पुलिस ने सभी को अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।


Tags:    

Similar News