छत्तीसगढ़। कर्वधा जिले में दुष्कर्म का मामला सामने है. जिसमें एक महिला आरक्षक ने पुलिस जवान पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी और आरक्षक की एक साल से अफेयर था. और उस दरमियान जवान ने शादी का का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। और उसके बाद उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी आरक्षक संतोष साहू डीआरजी झलमला थाना में पदस्थ है और वो पीड़िता पिपरिया थाना में पदस्थ है। आरोपी आरक्षक की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है और उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भी भेज दिया गया है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Tags: