छत्तीसगढ़: DRG और जिला पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, 1 नक्लसी गिरफ्तार, आरक्षक हत्याकांड में शामिल होने का आरोप
बड़ी खबर
DEMO PIC
बीजापुर। भैरमगढ़ थाना इलाके में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान 1 नक्सली गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली आरक्षक सन्नू पुनेम की हत्या में शामिल था। DRG और जिला पुलिस बल की कार्रवाई में ये नक्सली गिरफ्तार किया गया है। इधर सुकमा के गोरगुंडा पुनेम पारा में नक्सलियों ने 2 वाहनों में आगजनी का प्रयास किया है। सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक कर्मचारी की हत्या कर दी है।