छत्तीसगढ़ : जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला, 12 अप्रैल से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें
बड़ी खबर
Demo Pic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुकमा। छत्तीसगढ़ में कोरोना के संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना नए संक्रमितों और मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर संक्रमण को देखते हुए छिंदगढ़ औऱ कोंटा ब्लाक के कई गांवों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है और गांव के बाहर बोर्ड लगा दिया है।दूसरी ओर बलरामपुर जिले में भी संक्रमण की स्थिति को देखते हुए दुकानों के खुलने और बंद करने के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने 12 अप्रैल से दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी और दोपहर 2 बजे के बाद प्रशासन सख्ती बरतेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को छत्तीसगढ़ में 14098 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 4777 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कल 123 संक्रमितों की मौत हुई है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 4668 हो गया है। कल 14098 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हजार 776 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 42 हजार 139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 85860 हो गई है।