छत्तीसगढ़: दंतैल हाथी ने किसान को कुचला...मौके पर ही मौत

जान बचाकर भागी पत्नी

Update: 2020-10-27 05:30 GMT

छत्तीसगढ़/महासमुंद। खेत में धान कटाई का काम कर रहे किसान को दंतैल हाथी ने मंगलवार अलसुबह पटक-पटक कर मार डाला। घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी खेत में काम कर रही थी, जिसने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना ग्राम धनसुली का है। वन मंडल अधिकारी मयंक पांडेय का कहना है कि सुबह लगभग साढ़े 6 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतक गणेश घृतलहरे उम्र 40 साल पत्नी के साथ खेत में धान काट रहे थे। तभी वहां हाथी आ धमका। हाथी को पहले पत्नी ने देखा और जोर जोर की आवाज लगाते जान बचाकर भाग निकली। लेकिन गणेश को हाथी ने बुरी तरह पटक कर मार डाला।



Tags:    

Similar News