डोंगरगढ़। ग्राम नागतराई में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस थाने आकर स्वयं इसकी जानकारी दी। पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नागतरई का है। यहां युवक उमाकांत वर्मा ने पारिवारिक विवाद के कारण पिता रामचंद्र वर्मा की गला दबा कर घर में हत्या कर दी। पिता के शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्या के 4 दिन बाद शुक्रवार सुबह आरोपी उमाकांत स्वयं डोंगरगढ़ थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी थाना स्टाफ को दी। डोंगरगढ़ एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को खोद कर बाहर निकाला गया। चार दिन बीतने के कारण शव काफी गल चुका था। इसको देखते हुए पीएम के लिए डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया।

Tags: