फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: बीजापुर में सर्चिंग पर निकली गश्त पार्टी ने 1 लाख इनामी नक्सली समेत 4 को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस बल और CRPF ने ​मुखबीर की सूचना के बाद इलाके में घेराबंदी कर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए नक्सली लंबे समय से नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहे थे। एक नक्सली पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।

चारों के खिलाफ लूट पाट और हत्या के मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस चारों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: