छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात CRPF जवानों ने 8 किलो का IED बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम किया है। थाना गंगालूर क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED लगाया था।

जिसे CRPF 85 बटालियन के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। चेरपाल में पदस्थ सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सली मंसूबों को नाकाम किया है। जवानों ने मोदीपारा में आईईडी बरामद करने के बाद जंगल में ही डिफ्यूज किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।


Tags: