छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार, विधवा महिला ने लगाया ये आरोप

Update: 2021-04-18 13:51 GMT

कांकेर। दुर्गकोंदल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किया है। विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में जवान की गिरफ्तारी की गई है।

मिली जानकरी के अनुसार गढ़चिरोली महाराष्ट्र में सीआरपीएफ में पदस्थ जवान बलराम जैन गांव की 2 बच्चों की मां विधवा महिला से शादी करने का झांसा देकर 2016 से दैहिक शोषण करते आ रहा था।

शादी करने का दबाव बनाने पर महिला को जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने अंततः तंग आकर 2 माह पूर्व दुर्गकोंदल थाने में मामला दर्ज करवाया।

इसके बाद से लगातार आरोपी जवान की तलाश में जुटी पुलिस ने आज राजनांदगांव के मानपुर से आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News