छत्तीसगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिंदुओं और कोरोना प्रोटोकॉल के सुरक्षा मानकों को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के अंतिम घंटे में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मतदाताओं ने पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचकर सुरक्षित मतदान किया। जानकारी के मुताबिक अंतिम 1 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान मतदान दल और सभी संक्रमित मतदाताओं ने पीपीई किट पहन कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए।

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक मरवाही उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 77% मतदान हुआ है. 

देखें वीडियो 









 


 


 


Tags: