छत्तीसगढ़: थप्पड़कांड के बाद कांग्रेस नेता ने की ख़ुदकुशी की कोशिश...खाया जहर

बड़ी खबर

Update: 2021-01-28 06:59 GMT
छत्तीसगढ़: थप्पड़कांड के बाद कांग्रेस नेता ने की ख़ुदकुशी की कोशिश...खाया जहर
  • whatsapp icon

छत्तीसगढ़/अंबिकापुर। कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सिन्हा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता के जहरीले पदर्थ सेवन किए जाने के मामले की जांच पुलिस कर रही है, फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं चला है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा की एक महिला ने सरेआम पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेता इसी वजह से जहर खाया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Tags:    

Similar News